कभी पैदल, कभी स्कूटी तो कभी सरकारी वाहन, नोवामुंडी में SIR अभियान को रफ्तार दे रहे BDO पप्पू रजक

नोवामुंडी प्रखंड प्रशासन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पूरी तरह सक्रिय है। बीडीओ पप्पू रजक खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रगति का जायजा ले रहे हैं।

Noamundi BDO Pappu Rajak : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए नोवामुंडी प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. बीडीओ पप्पू रजक खुद अभियान की निगरानी में जुटे हुए हैं और लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं. 

बीडीओ ने बूथों का किया निरीक्षण 

बीडीओ ने प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. कभी पैदल, कभी स्कूटी तो कभी सरकारी वाहन से पहुंचकर उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों से प्रगति रिपोर्ट ली और ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं सत्यापन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया.

एसआईआर अभियान की समीक्षा 

मंगलवार देर शाम तक बीडीओ पप्पू रजक महुदी पंचायत भवन में सभी कर्मियों के साथ बैठकर एसआईआर अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे. उन्होंने कर्मियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

एसआईआर अभियान में बीडीओ की सक्रियता 

एसआईआर अभियान को लेकर बीडीओ की सक्रियता पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है. लगातार बूथ निरीक्षण, कर्मियों के साथ समीक्षा और जमीनी स्तर पर निगरानी से अभियान को नई गति मिल रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >