West Singbhum News : सुबह 9 से शाम 7 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री : एसडीओ

चक्रधरपुर. सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक, कई निर्णय हुए

चक्रधरपुर. अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य चक्रधरपुर अनुमंडल में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना था. बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के अलावा विभिन्न व्यापारी संगठनों, परिवहन संघों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

बैठक में व्यापारिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू कुमार ओझा, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, हाइवा एसोसिएशन के अध्यक्ष, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं टोटो चालक संघ के अध्यक्ष शकील अहमद खान मुख्य रूप से शामिल हुए. इस मौके पर एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा कि चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

बैठक में लिए गये निर्णय

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक : चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया. टोटो चालकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य : टोटो चालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए शीघ्र ही एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. जाएगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी टोटो चालक वाहन परिचालन नहीं करेगा. वाहन पड़ाव के लिए नयी व्यवस्था : पवन चौक एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सवारी वाहनों, टोटो एवं अन्य वाहनों की पार्किंग स्थलों की पहचान की जायेगी, ताकि यातायात में सुगमता बनी रहे.

बसों के लिए नया पड़ाव निर्धारित : रांची-चाईबासा रूट पर आने-जाने वाली बसों के लिए नया पड़ाव निर्धारित किया गया. रांची से चाईबासा जाने वाली बसें अब एसबीआई चेकनाका से पहले रुकेंगी. जबकि चाईबासा से रांची जाने वाली बसें एलआइसी बिल्डिंग के समीप रुकेंगी. शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती : शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जायेगा. पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं जुर्माना वसूल किया जायेगा.

यातायात नियमों की कड़ाई से पालन : सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित किया जायेगा. इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >