झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में NIA का छापा, टेरर फंडिंग मामले में हो रही है कार्रवाई

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनआईए की छापेमारी चल रही है. मनोहरपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA ) की टीम पहुंची है.

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनआईए की टीम ने टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी यानी कि एनआईए गुरुवार सुबह मनोहरपुर पहुंची और जोगेश्वर भट्ठा में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि जांच एजेंसी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन से जुड़े फंडिंग व पूर्व विधायक गुरु चरण नायक पर हुए नक्सली हमला लेकर जांच के लिए पहुंची है. हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एनआईए की टीम है एक्टिव

बता दें कि बीते कई दिनों से एनआईए की टीम झारखंड में बेहद एक्टिव है और टेरर फंडिंग समेत कई मामलों की जांच कर रही है. कुछ दिन पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने पश्चिम सिंहभूम के कई ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान कई नक्सली गिरफ्तार हुए थे. उनके ठिकानों से जरूरी दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए थे.

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक मामले पर लगातार छानबीन कर रही एनआईए

भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर कुछ साल पहले नक्सलियों ने हमला कर दिया था. ये हमला उस वक्त हुआ था जब वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक समारोह में शिरकत पहुंचे थे. उस वक्त उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई थी. लेकिन नक्सलियों ने उनके दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी थी. जबकि एक ने घायल अवस्था में भागकर अपनी जान बचाई थी. इस मामले में एनआईए की टीम लगातार छानबीन कर रही है.

गुरुचरण नायक पर हुए हमले को लेकर दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमला मामले में एआईए ने मिसिर बेसरा समेत कई नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है. इस मामले की जांच में एआईए ने पाया था कि उन पर हमले की योजना सुनियोजित थी. जांच के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तीन आरोपियों को लेकर पूछताछ भी की थी.

Also Read: NIA की गिरिडीह में रेड, नक्सलियों के चार ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में लेकर दर्जनभर लोगों से पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >