नकटी में छात्रों ने रैली निकाल मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

चक्रधरपुर के नकटी गांव में छात्रों ने मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को स्वच्छता और मच्छरदानी के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के नकटी गांव में शनिवार को मलेरिया के प्रति लोगों को जागरुकता के लिए जागरुकता रैली निकाली गयी. यह कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नकटी एवं मध्य विद्यालय, नकटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. रैली में मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच कराने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर स्वस्थ एवं मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. स्थानीय मुखिया व विधायक प्रतिनिधि मिथुन गगराई ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता, मच्छरदानी का नियमित उपयोग और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच जरूरी है. मौके पर सीएचओ अमिता कुमारी, प्रधानाध्यापक शशांक मोहंती, डब्ल्यूएचओ के एफएम राजेश कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheen anwar

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >