निजी व सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक 29 को

निजी व सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक 29 को

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक 29 अप्रैल को मारवाड़ी प्लस टू हाइस्कूल में होगी. बीइइओ तपन सतपथी ने बताया कि बैठक में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शामिल होना है. पहली पाली की बैठक सुबह 8 से 9.30 बजे तक होगी. इसमें सीआरसी मवि रानी रसाल मंजरी, मवि टाउन हॉल, मवि इंदकाटा, मवि महुलपानी, उउवि बुढ़ीगोड़ा व उमवि सेताहाका के प्रधानाध्यापक भाग लेंगे. दूसरी पाली की बैठक 9.30 से 11 बजे तक होगी. इसमें सीआरसी मवि ऊंचाकुटी, उउवि दाड़कादा, उमवि नलीता, उमवि भरनिया, उवि रोलाडीह, मवि बनालता व उउवि इटिहासा के प्रधानाध्यापक भाग लेंगे. बीइइओ ने बताया कि जिन स्कूलों में मतदान केंद्र है, वहां के शिक्षक विहित प्रपत्र में भरकर बूथ की चाभी रखने वाले दो जिम्मेदारों का नाम व मोबाइल नंबर देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >