प्रतिनिधि मझगांव
पीएमश्री पल्स टु उच्च विद्यालय मझगांव परिसर में मंगलवार को प्रखंड़ क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक,व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता आरईओ -सह-बीईओ राजेश पासवान ने की. इस दौरान विद्यालयों में चापाकल की भौतिक स्थिति, बैंच-डेस्क की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं संबंधी, चाहरदीवारी की आवश्यकता एवं लम्बाई-चौड़ाई , श्री मेधा स्कॉलरशिप की वर्तमान स्थिति, आधारयुक्त एवं आधार विहीन बच्चों की सूची सुनिश्वित करें.
सभी कार्य पूर्ण विद्यालय सम्बन्धी योजना की स्थिति, पोषण वाटिका की स्थिति, अतिथि भोजन सह जन्मोत्सव के दिन 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण पोर्टल 3.0 में प्रविष्टि, किचन गार्डन के लिए सामग्री प्राप्ति,निजी/बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों का पंजीकरण, नवोदय विद्यालय 2027-28 हेतु पंजीकरण, निशुल्क साइकिल वितरण, पठन-पाठन की स्थिति, नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेख संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के सर्वांगीण विकास व शिक्षकों के बीच आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया. और कहा कि बच्चों को हर हाल में गुणवत्ता शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन देना आवश्यक है. मौके पर बीपीओ किशोर कुमार सिंकु, दिलेश्वर बेहरा, प्रताप पिंगुवा, रत्नाकर नायक, नरायण प्रधान, मानिक गोप, दिपक प्रधान, शिक्षक बुलेंद पुरती, सपन साहु, सूर्यकांत दास, अजय कुमार, विजय महाकुड, बलराम आरुग, प्रमिला कुमारी, अंजू तिर्की, मुजाहिद हुसैन, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
