मानकी-मुंडा संघ की बैठक में स्वशासन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

नोवामुंडी में मानकी-मुंडा संघ की बैठक में पेसा कानून, स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को मानकी-मुंडा संघ की मासिक बैठक मानकी निरंजन बोबोगा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय सलाहकार रामेश्वर सिंह कुंटिया ने ग्राम प्रधानों द्वारा मासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने, मानकी, मुंडा, डाकुआ एवं दियुरी के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने तथा मालगुजारी लगान रसीद की कार्बन कॉपी जमा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

सदस्यों ने स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशिक्षण में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विल्किंसन रूल और पेसा कानून के तहत अधिकारों व दायित्वों पर विचार-विमर्श किया. बैठक में नोवामुंडी ओवरब्रिज की खराब स्ट्रीट लाइटें और साप्ताहिक हाट-बाजार में अतिक्रमण की समस्या भी उठायी गयी. अगली बैठक 11 अगस्त को करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मानकी सुरेंद्र चातोम्बा, रोयल चातोम्बा, जयराम बारजो, राम पुरती, लक्ष्मण बालमुचू, मदन केडाई, विपिन सुंडी, भगवान सिंकु, साजन चातोम्बा आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >