महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला शुरू, जोबा माझी और जगत माझी ने किया उद्घाटन

महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

गोइलकेरा: गोइलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।

मेले के शुरू होते ही महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। पहली सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीडीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों शिवभक्तों ने कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

श्रावणी मेला उद्घाटन से पहले सांसद और विधायक ने मंदिर परिसर में पीसीसी पथ, पेवर्स ब्लॉक, भंडारा कक्ष और शौचालय मरम्मत कार्य का भी उद्घाटन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, महादेवशाल सेवा समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद, अध्यक्ष सह बीडीओ विवेक कुमार, राजेश चौरसिया, सुधीर बाजपेई, सीताराम बेसरा, ज्ञानचंद रजक, आशीष जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, राकेश गुप्ता और दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >