बेंगलुरू में श्रमिक पति की हो गयी मौत, लॉक डाउन की वजह से अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हो पाई पत्नी

युवक गुरुदेव हेम्ब्रम की बेंगलुरू में मौत हो गई लेकिन लॉक डाउन की वजह से उनकी पत्नी और बच्चे अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हो पाए.

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने को लेकर किए गए लॉकडाउन से ट्रेन, बस और यातायात के अन्य साधन पूरी तरह बंद होने से जीवन के अंतिम समय में परिजन अपनों को नहीं देख पा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखण्ड अंतर्गत छोटारायकमल बादुपी गाँव के युवक गुरुदेव हेम्ब्रम के साथ हुआ है.

31 वर्षीय गुरुदेव अपने परिवार से दूर बेंगलुरू में अपने छोटे भाई सुखदेव हेम्ब्रम के साथ रहकर बिल्डिंग निर्माण कार्य में श्रमिक का काम करता था. वह वहां पर 22 मार्च से बीमार हो गया और 27 मार्च को उसकी मौत हो गयी. छोटे भाई सुखदेव हेम्ब्रम के मुताबिक गुरुदेव को 22 तारीख से बुखार था जिसका मेडिसिन चला रहा था. इस दौरान 27 तारीख को उसे उल्टी-दस्त भी हो रहा था.

हालत बिगड़ने पर भाई उसे अस्पताल लेकर भर्ती कराया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सुखदेव हेम्ब्रम के मुताबिक उसे डॉक्टरों ने बताया कि गुरुदेव का किडनी फेल हो गया था. गुरुदेव की मौत के बाद लॉकडाउन के कारण उसके परिजन भी वहां उसे अंतिम दर्शन करने भी नहीं पहुँच पाए. गांव में परिवार के साथ उसकी पत्नी हैं. इसके अलावा उसकी दो बेटीयां हैं जो 4 और ढाई साल की हैं. लॉकडाउन की वजह से उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके अंतिम दर्शन नहीं में शामिल पाए. भाई सुखदेव हेम्ब्रम ने उसका बेंगलुर में अंतिम संस्कार किया.

गौरतलब है कि लॉक डाउन की वजह से झारखंड के कई मजदूर जो बाहर काम करते हैं वो नहीं आ पा रहे हैं, हालांकि झारखंड सरकार इसके लिए एक अलग सहायता केंद्र का नंबर जारी किया है ताकि बाहर में कामगार मजदूर जो फंसे हैं उसे मदद मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >