जोबा माझी ने वनपट्टा दिलाकर घर बसाने का काम किया : इजहार

जोबा माझी ने आंदोलनकारियों को पेंशन दिलाने का काम किया.

नोवामुंडी.

नोवामुंडी आदिवासी एसोसिएशन भवन में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष चुमन लाल लागुरी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सचिव इजहार राही ने कहा कि इसबार सिंहभूम संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में जोबा माझी को अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि जोबा माझी ने आंदोलनकारियों को पेंशन दिलाने का काम किया. नोवामुंडी से लेकर मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुआ, गुदड़ी, आनंदपुर अंचल के हजारों आंदोलनकारियों को वनपट्टा दिलाकर घर बसाने का काम किया है. सारंडा क्षेत्र में सड़क से लेकर पुल-पुलिया बनाकर चलने लायक बनाने का काम किया है. मौके पर प्रखंड सचिव मनोज लागुरी, आसमान सुंडी, ब्रज सिंकु, बीरसिंह हेंब्रम, रिचु बोबोंगा, कृष्णा लागुरी, जेना तिरिया, जीतेन कोड़ा, जर्मन पूर्ति, सचिन चातोंबा, सोनाराम पूर्ति, मंगल पूर्ति आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >