Jharkhand Weather: झींकपानी में आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, विशाल इमली का पेड़ घर पर गिरा

Jharkhand Weather: पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में आंधी-बारिश की वजह से काफी तबाही मची है. सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर बाइपास सड़क पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर टोंटो पुलिस की टीम पहुंची और लोडर की मदद से सड़क से पेड़ को हटवाया. इसके बाद जाम खत्म हुआ. सड़क पर आवागमन सुचारु हो पाया.

Jharkhand Weather| झींकपानी (पश्चिमी सिंहभूम), कमल खंडाइत : पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में आंधी-बारिश की वजह से काफी तबाही मची है. खासकर टोंटो प्रखंड में. सोमवार की शाम को टोंटो प्रखंड के दोकट्टा में एक विशाल इमली का पेड़ एक घर पर गिर गया. बागुन दोराईबुरु का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, घर के सदस्य चोटिल होने से बाल-बाल बच गये.

सड़क पर गिरा पेड़. रोड़ जाम. फोटो : प्रभात खबर

पेड़ गिरने से सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर बाइपास जाम

सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर बाइपास सड़क पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर टोंटो पुलिस की टीम पहुंची और लोडर की मदद से सड़क से पेड़ को हटवाया. इसके बाद जाम खत्म हुआ. सड़क पर आवागमन सुचारु हो पाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोकट्टा में बागुन दोराईबुरु के घर पर गिरा पेड़. फोटो : प्रभात खबर

मैनेजर बंगलो के पास 2 पेड़ गिरे

इतना ही नहीं, आंधी-पानी की वजह से एसीसी कॉलोनी झींकपानी में क्लब रोड पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया, तो मैनेजर बंगलो के पास 2 पेड़ गिर गये. पिछले 3 दिन से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस आंधी-बारिश ने राहत तो दी, लेकिन काफी नुकसान भी पहुंचाया है.

इसे भी पढ़ें

दलितों के विकास पर 11 को विमर्श करेगी कांग्रेस, बोले राधा कृष्ण किशोर

झारखंड सरकार की स्पेन के साथ हाई लेवल मीटिंग में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

रघुवर दास ने क्यों कहा-झारखंड शर्मिंदा है? सीएम हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >