देखें झारखंड के सारंडा जंगल की खूबसूरत झलक, दिल छू लेगा ये नजारा

Saranda Jungle: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है. यहां झरने, वादियां और घाटियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. इसी बीच आज हम आपके लिए सारंडा जंगल की कुछ खूबसूरत फोटो लेकर आए हैं, जो आपको बहुत पसंद आएगी.

राज कौशिक और प्रणव की रिपोर्ट 

Saranda Jungle: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल एक बार फिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर चर्चा में है. हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की थी. इसी बीच प्रभात खबर की टीम के साथी राज कौशिक और प्रणव सारंडा जंगल की कुछ फोटोज आपके लिए लेकर आए हैं. लगभग 900 वर्ग किलोमीटर में फैला यह घना जंगल ‘सात सौ पहाड़ियों की भूमि’ के नाम से जाना जाता है, जहां हरियाली, ऊंचे साल वृक्ष और सूर्यास्त का दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है. 

इमेज – राज कौशिक

पेड़ों से घिरा सारंडा जंगल का यह नजारा प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती को दर्शाता है. सुनसान सड़क पर चलती गाड़ियां और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह को और भी मनमोहक बना देती है. 

इमेज – राज कौशिक

हरी-भरी वादियों में यह तस्वीर प्रकृति की शांत और सुंदर झलक दिखाती है. घने जंगलों के बीच बहता साफ पानी और हल्की धूप सुकून देता है. 

इमेज – राज कौशिक
इमेज – राज कौशिक

सारंडा के घने जंगलों के बीच गुजरती यह पथरीली राह और चारों ओर बिछी सूखे पत्तों की चादर, इस शांत वातावरण में पत्तों की सरसराहट और पक्षियों की आवाज सुनाई देती हैं. 

इमेज – राज कौशिक

सारंडा के घने जंगलों के बीच बसे ये छोटे गांव प्रकृति और मानव के गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं, साथ ही यहां के पेड़ शांति का अहसास कराते हैं. 

इमेज – राज कौशिक

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >