झारखंड में मतदाताओं को वोट दिलाने ले जा रहा पिकअप वैन पलटा, 30 घायल

Jharkhand Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. मतदाताओं से भरा पिकअप वैन पलट गया, जिसमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए.

Road Accident|Jharkhand Elections|सोनुआ (पश्चिमी सिंहभूम), सूरज कुमार गुप्ता : झारखंड में मतदाताओं को वोट दिलाने ले जा रहा एक पिकअप वैन पलट गया. इसमें 30 लोग घायल हो गये. 17 की हालत गंभीर है. सभी को रेफर कर दिया गया है.

इसी वाहन से मतदाताओं को दूसरे मतदान केंद्र पर ले जाया जा रहा था. रास्ते में हो गया दुर्घटनाग्रस्त. फोटो : सूरज कुमार गुप्ता

घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में हुई. लोंजो पंचायत में रिलोकेट बूथ के मतदाताओं को नक्सल प्रभावित क्षेत्र केडाबीर गांव से प्राथमिक विद्यालय लोंजो लेकर आ रहा पिकअप वैन नचलदा घाटी में पलट गया. वाहन पलटने से करीब 30 महिला और पुरुष मतदाता घायल हो गए.

घायल को कार में ले जाते स्थानीय लोग. फोटो : सूरज कुमार गुप्ता

दुर्घटना के बाद आनन-फानन में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक, आईटीबीपी जवानों व पुलिस ने मिलकर सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया.

घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे सोनुआ के प्रशासनिक पदाधिकारी और समाजसेवी. फोटो : सूरज कुमार गुप्ता

घायलों में केडाबीर गांव के 20 और बिलायती टोला के 10 ग्रामीण शामिल हैं. घटना के बाद सोनुआ के बीडीओ सोमनाथ उरांव और निर्दलीय प्रत्याशी रिटायर्ड डीएसपी रामेश्वर तैसुम, समाजसेवी विदेशी प्रधान सोनुआ अस्पताल पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया.

नचलदा घाटी में पलटा मतदाताओं को ले जा रहा पिकअप वैन. फोटो : सूरज कुमार गुप्ता

नक्सल प्रभावित क्षेत्र लोंजो पंचायत के सुदूर बीहड़ में बसे केडाबीर, बिलायती टोला, करम्बा व नचलदा गांव की बूथ संख्या 104 मध्य विद्यालय केडाबीर को अति संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने रिलोकेट करके उच्च विद्यालय लोंजो कर दिया था. मतदाताओं को नए मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई.

अस्पताल में एक घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर. फोटो : सूरज कुमार गुप्ता

पिकअप वैन से मतदाताओं को लोजों ले जाया जा रहा था. इसी दौरान लोंजो गांव के पास नचलदा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. बीडीओ सोमनाथ उरांव ने बताया कि इस घटना में ग्रामीणों को ज्यादा चोट नहीं आयी है. इलाज के बाद सभी को उनके घर पहुंचा दिया जाएगा.

Also Read

ये हैं लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, जंगल, पहाड़ और नदी पार करके वोट करने वालों के जज्बे को सलाम

Jharkhand Chunav: जमशेदपुर और सरायकेला में VVIP वोटर्स ने किया मतदान, देखें PHOTOS

Vote Bycott in Gumla: गुमला के इस बूथ पर ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, सीओ की एक न सुनी

सारंडा में नक्सलियों की अपील और बम पर भारी वोटर का उत्साह, लोग बोले- सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >