चाईबासा में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं दीपक बिरुवा, झामुमो के गढ़ में पलायन है बड़ा मुद्दा

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में चाईबासा विधानसभा सीट पर झामुमो के दीपक बिरुवा जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. चाईबासा का रिपोर्ट कार्ड यहां पढ़ें.

Jharkhand Assembly Election|चाईबासा, सुनील कुमार सिन्हा : चाईबासा विधानसभा सीट पर पिछले 15 साल से झामुमो का कब्जा है. दीपक बिरुवा 2009 में बागुन सुंब्रई (कांग्रेस) को हरा कर पहली बार झामुमो के विधायक बने थे. श्री बिरुवा ने 2014 और 2019 में भाजपा प्रत्याशी ज्योति भ्रमर तुबिद को हरा कर इस सीट पर कब्जा बनाये रखा और जीत की हैट्रिक भी लगायी.

चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा हैं झारखंड के कल्याण मंत्री

मौजूदा समय में दीपक बिरुवा झारखंड के कल्याण मंत्री हैं. हर बार विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई, पानी, बिजली, नियोजन, पलायन और शहरी क्षेत्र में लीज, पेयजल, सड़क व सफाई का मुद्दा बनता रहा है. यहां प्रमुख मुकाबला झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के बीच होता रहा है. हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में अभी ज्यादा सुगबुगाहट नहीं है, लेकिन दलों के नेता चुनावी दंगल की तैयारी में जुट गये हैं. साथ ही मुद्दे भी तलाशने लगे हैं. आइए, जानते हैं चाईबासा विधानसभा सीट का क्या है रिपोर्ट कार्ड.

चाईबासा शहर.

चाईबासा विधानसभा सीट पर चुनाव में जो बनते रहे हैं मुद्दे

शिक्षा : इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नाम पर कोल्हान विश्वविद्यालय तो है, लेकिन सुविधाओं की कमी है. विवि के शिक्षकों को क्वार्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ता है. छात्रों को भी बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है.

स्वास्थ्य : चाईबासा में कहने को सदर अस्पताल है, लेकिन यहां मरीज ज्यादा और बेड कम है. ऐसे में मरीजों का जैसे- तैसे इलाज हो रहा है. आइसीयू में बेड मिलना मुश्किल होता है. मरीजों को अस्पताल के बरामदे में लेटा कर इलाज करना पड़ता है. आवश्यक दवाइयां नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ता है.

सिंचाई : क्षेत्र में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं है. फलत: किसानों को खेती से काम नहीं चल पाता है. ऐसे में उन्हें रोजगार की तलाश के लिए दूसरे शहरों में पलायन करना पड़ता है. हर चुनाव में यह चुनावी मुद्दा भी बनता रहा है, लेकिन अभी तक किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है.

लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना पहली प्राथमिकता – दीपक बिरुवा

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है. चुनाव होने में अभी समय है. मगर जनहित में लगातार काम हो रहा है. कहा कि चुनाव परिणाम तो जनता के फैसले पर निर्भर करता है. यहां की राजनीतिक परिस्थितियां बदलती रहती हैं. हमारी सरकार में 21 से 50 साल तक की गरीब महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार भत्ता दिया जायेगा. सहियाओं को सुविधा देने दी जा रही है. मुख्यमंत्री अबुआ चिकित्सा योजना में 15 लाख तक के इलाज की सुविधा मिलेगी. ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत प्रखंड व गांव के लोगों को लाभ मिलेगा. आने वाले दिनों में बैक लॉग बकाया बिजली बिल को भी माफ कराया जायेगा.

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और बिजली की समस्या का निदान हो. अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाये. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पलायन रूके. स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाये.

मनोरंजन गोस्वामी

सेंटीमेंट के आधार पर वोट मिलता है – जेबी तुबिद

2019 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी जेबी तुबिद ने कहा कि यहां विकास के मुद्दे पर नहीं, सेंटीमेंट के आधार पर वोट मिलता है. यहां कई वैसे लोग दोबारा विधायक बने, जिन्होंने नाम मात्र का काम किया था. प्रत्येक चुनाव के दौरान परिस्थितियां अलग-अलग रहती हैं. ईचा- खरकई बांध परियोजना को लेकर पार्टियां द्वारा आरोप- प्रत्यारोप लगाया जाता रहा है. परियोजना की शुरुआत कांग्रेस के शासन काल में हुई थी. इसके लिए लगातार आंदोलन होता रहा है.

शिक्षा की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण हो. जहां से छात्र पढ़ कर कुछ बन सकें. स्कूलों में बच्चों को समय पर किताब उपलब्ध करायी जाये. बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं सुचारू पूर्वक लागू हो. मूलभूत सुविधा मिले.

अशोक कुमार विश्वकर्मा

एक्सपर्ट बोले – बेरोजगारी है बहुत बड़ा मुद्दा

इस क्षेत्र में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है. सिंचाई की सुविधा नहीं रहने के कारण किसान सालों भर खेती नहीं कर पाते हैं. इस वजह से लोग रोजी -रोटी के लिए हर साल पलायन करते रहे हैं. पलायन रोकना व बंद खदानों को चालू कराना अति आवश्यक है. साथ ही विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्निकल कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थाओं में बेहतर पढ़ाई हो. प्लेसमेंट हो, ताकि युवाओं का जीवनस्तर ऊपर उठ सके. – अनंत लाल विश्वकर्मा

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक रूल का सख्ती से पालन हो. आये दिन सड़क दुर्घटना से बेगुनाह लोग मर रहे हैं. स्वास्थ्य सेवा का लाभ सभी को मिले, इसकी व्यवस्था हो. रियायती दर पर दवा मिले. शुद्ध जल की व्यवस्था हो.

अजय प्रजापति

1952 में झारखंड पार्टी से विधायक बने थे श्यामल पसारी

श्यामल कुमार पसारी 1952 में झारखंड पार्टी से चाईबासा के विधायक बने थे. फिलहाल चाईबासा के गांधी टोला में रहते हैं. उनकी उम्र 94 साल हो चुकी है. वे कहते हैं कि पहले और अभी के चुनाव में काफी बदलाव आया है. अब चुनावी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण हो गया है. सोशल मीडिया और इंटरनेट का महत्व बढ़ गया है. उस समय आम लोग भी बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेते थे. पूर्व विधायक के मुताबिक चुनाव में विकास के मुद्दे का होना बहुत जरूरी है. यह चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है.

नियमित बिजली मिले. शाम में बिजली नहीं कटे. छोटे-लघु उद्योग फले- फूले, इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए. इससे पलायन पर भी रोक लगेगी. साथ ही रोजगार मिलने से लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

डॉ तेज नारायण प्रभाकर

Also Read

सिमडेगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा के लिए फैक्टर रही है झारखंड पार्टी, ये हैं बड़े चुनावी मुद्दे

Jharkhand Assembly Election: चक्रधरपुर में झामुमो-भाजपा की होती रही है भिड़ंत, जिला बनाने की मांग मुख्य मुद्दा

लिट्टीपाड़ा में 44 साल से अपराजेय झामुमो, शुद्ध पेयजल को आज भी तरस रहे लोग

Jharkhand Assembly Election|हजारीबाग में हारे थे बिहार के मुख्यमंत्री केबी सहाय, क्या हैं विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मुद्दे

घाटशिला विधानसभा सीट पर कांग्रेस को हराकर झामुमो ने गाड़ा झंडा, भाजपा को हराकर जीते रामदास सोरेन

Jharkhand: सिमरिया एससी सीट पर 4 बार जीती भाजपा, विस्थापन और सिंचाई आज भी बड़ी समस्या

गुमला विधानसभा सीट पर भाजपा को पछाड़ झामुमो ने किया था कब्जा, 24 साल से जिंदा है बाइपास का मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >