श्री परशुराम शक्ति सेना के जिलाध्यक्ष बने जन्मेजय षाड़ंगी

श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में हुई

चक्रधरपुर. श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में हुई. बैठक केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला संगठन को विस्तार करने पर निर्णय लिया गया. बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए, ताकि पश्चिम सिंहभूम के ब्राह्मण समाज एक हो सके. केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला. ब्राह्मण समाज की मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सेना के सशक्तिकरण पर जोर डाला. केंद्रीय सचिव सुशील षाड़ंगी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया. मौके पर सुशील षाड़ंगी को सर्वसम्मति से जिला प्रभारी और जन्मेजय षाड़ंगी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, सुशील षाड़ंगी, केंद्रीय सचिव अजय षाड़ंगी, सौरभ पाठक, रविशंकर झा, आशीष पांडेय, राहुल गांगुली, सुनील कर, प्रमोद पति, पीके नंदा, प्रशांत दास, सोमेन दीक्षित, नीरज दीक्षित, भवानी दीक्षित, बिट्टू मिश्रा, भास्कर मिश्रा, देवेंद्रनाथ मिश्रा, श्रीमंत षाड़ंगी, रंजीत पति, सदानंद पति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >