रथ यात्रा तैयारी को लेकर जगन्नाथपुर डीएसपी ने लिए जायजा

मझगांव के छोटारायकमन में होने वाली रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी रफायल मुर्मू ने लिया जायजा। जानिए क्या है पूरी तैयारी और सुरक्षा इंतजाम।

मझगांव: कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटारायकमन गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरी रथयात्रा के तर्ज पर 16 जुलाई को धूमधाम से रथयात्रा का आयोजन किया जाना है. इसके लिए श्री श्री महाप्रभु जगन्नाथ पुजा समिति छोटारायकमन की टीम एवं रथ निर्माण मिस्त्री ने रथ निर्माण का कार्य शुरु कर दिया है. मिस्त्री गोविंद नायक बताते हैं कि इस बार रथ का आकार पहले से थोड़ा बड़ा होगा. रथ का आकार एक मंदिर की तरह गोलाकार होगा. रथ की लम्बाई कम कर दी गई है. इस वर्ष बरसात के कारण रथ का निर्माण कार्य देरी से शुरू किया गया. बावजूद 14 जुलाई तक रथ निर्माण कार्य पुरा कर लिया जाएगा. समिति के अध्यक्ष भागीरथी नायक ने बताया कि रथ निर्माण कार्य में हमारे समिति के सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं. इस वर्ष रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने के लिए समिति का बैठक प्रतिदिन संध्या को बैठक किया जाता है. बुधवार को रथ यात्रा रुट चाट एवं विधि व्यवस्था को जानने के लिए कुमारडुंगी पुलिस प्रशासन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू छोटारायकमन गांव पहुंचे. उन्होंने रथ यात्रा का रोड मैप लिये. थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि रथ यात्रा के दिन छोटारायकमन गांव के दोनों छोर में बेरिकेडिंग लगाया जाएगा. इसके लिए पदाधिकारियों से बेरिकेट्स की मांग की गई है. रथ की यात्रा शुरू होने से पहले सभी पुलिस बल छोटारायकमन गांव में तैनात रहेंगे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाईबासा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है. साथ में मझगांव थाना पुलिस बल, हाटगम्हरीया पुलिस बल सहयोग के लिए तैनात रहेंगे. उन्होंने रथ यात्रा के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का भी जाएजा लिया. इसमें आयोजनकर्ता हेम्ब्रम सपोर्टिंग कल्ब छोटारायकमन के सदस्यों ने बताया कि 20 जुलाई से पांच दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 24 जुलाई को रथ यात्रा को देखते हुए खेल बंद रखा जाएगा. 25 जुलाई को खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का खेल करवाया जाएगा#

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Wasiuddin

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >