प्रतिनिधि,गुवा
सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों के कच्चे मकानों पर भी दिखाई देने लगा है. छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव निवासी रूइदास आईन्द के कच्चे मिट्टी के घर की एक पूरी किनारे की दीवार सोमवार को तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई. गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित थे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. दीवार गिरने से मकान को भारी क्षति पहुंची है. परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर की अन्य दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं और कभी भी गिर सकती हैं. इससे परिवार के सामने जान-माल का खतरा मंडरा रहा है.
घटना के बाद पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रहने को विवश है. लगातार वर्षा के कारण परिवार घरेलू सामान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर भी नहीं जा पा रहा है. मजबूरी में वे क्षतिग्रस्त मकान में ही रहने को विवश हैं. दीवार गिर जाने से घर पूरी तरह खुल गया है, जिससे बारिश का पानी सीधे अंदर आ रहा है. साथ ही परिजनों ने आशंका जताई है कि सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव-जंतु घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके.
