गुवा :पोल टूटकर गिरा, 36 घंटे गुल रही बिजली

सारंडा की गंगदा पंचायत के रोवाम गांव से दुईया के बीच में सोमवार के दिन सुबह में बिजली तार टूटने और पोल गिरने से ग्रामीण अंधेरे से परेशान रहे.

गुवा : सारंडा की गंगदा पंचायत के रोवाम गांव से दुईया के बीच में सोमवार के दिन सुबह में बिजली तार टूटने और पोल गिरने से ग्रामीण अंधेरे से परेशान रहे. इस दौरान रोवाम व घाटकुरी, गंगदा, पेचा, कसिया आदि गांव में 36 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी. मंगलवार के दिन रोवाम और दुइया के बीच बिजली के टूटे हुए तार को जोड़ा गया व पोल को फिर से खड़ा किया गया, जिसके बाद बिजली बहाल की जा सकी. गांव के ग्रामीण भोज चाम्पिया ने बिजली विभाग को जानकारी देकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया. जिसके बाद विभाग के अधिकारी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >