मझगांव. थाना क्षेत्र के छोटारायकमन गांव में 16 जुलाई को पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा. श्री श्री महाप्रभु जगन्नाथ पूजा समिति के नेतृत्व में रथ निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे 14 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा. इस वर्ष रथ को मंदिर की तर्ज पर गोलाकार स्वरूप दिया जा रहा है. गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू और थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने गांव पहुंचकर रथयात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग तथा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
छोटारायकमन में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

कमेटी से रथ यात्रा की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
Copied link
मझगांव के छोटारायकमन में 16 जुलाई को पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।