हाइमास्ट लाइट लगाने के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी

मझगांव प्रखंड प्रमुख पूनम जेराई व जिला परिषद सदस्य राजेश पिंगुवा ने मंगलवार को प्रखंड के गांवों में लगी हाइमास्ट लाइट का निरीक्षण किया.

मझगांव : मझगांव प्रखंड प्रमुख पूनम जेराई व जिला परिषद सदस्य राजेश पिंगुवा ने मंगलवार को प्रखंड के गांवों में लगी हाइमास्ट लाइट का निरीक्षण किया. नयागांव पंचायत में 3, घोड़ाबंधा पंचायत में 5, खड़पोस पंचायत में 2, आसनपाठ पंचायत में 3 व बलियापोसी पंचायत में 6 हाइमास्ट लाइट लगी मिली.

ग्रामीणों ने बताया कि जहां आवश्यकता नहीं थी, वहां भी हाइमास्ट लाइट लगा दी गयी है. कई ऐसा चौराहा है, जहां लोग नहीं पहुंचते हैं. वहां भी लाइट लगा दी गयी है. मझगांव प्रखंड के सुदूर क्षेत्र में बिजली अक्सर गायब रहती है. ऐसे में हाई मास्ट लाइट लगाने का लाभ नहीं है, क्योंकि लाइट सोलर आधारित नहीं है.

एक लाइट की कीमत 3 लाख 70 हजार रुपये है. जिस कार्य के लिए सरकार और जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है, उसमें पैसों की बंदरबांट की जा रही है. निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत सचिव शिवनाथ कुम्हार तीन पंचायत के प्रभार में है. तीनों पंचायतों में 10 हाइमास्ट लाइट लगायी गयी है. पंचायत सचिव को पता नहीं कि कहां-कहां लाइट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >