वैध चालान नहीं दिखा सके, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा में जिला टास्क फोर्स ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। चालकों के पास वैध चालान नहीं मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत बुधवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की गई. जिला टास्क फोर्स की टीम ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड स्टेशन के समीप विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

अभियान के दौरान टास्क फोर्स की टीम ने संदिग्ध अवस्था में बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की. जांच के क्रम में जब चालकों और परिवहनकर्ताओं से खनिज परिवहन से संबंधित वैध माइनिंग ट्रांजिट चालान पेश करने को कहा गया, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके अलावा बालू के परिवहन को लेकर भी वे कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

गोइलकेरा थाना को सौंपे गए जब्त वाहन

वैध चालान और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई करते हुए टास्क फोर्स ने दोनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर लिया. इसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों वाहनों को गोइलकेरा थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है. फिलहाल संबंधित विधिक प्रावधानों और खनन अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मामले की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में लिप्त कि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >