गुवा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का दौरा, रोजगार और समस्याओं पर हुई चर्चा

West Singhbhum News: गुवा दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने स्थानीय समस्याओं और बेरोजगारी को लेकर मजदूरों से चर्चा की. बैठक में ठेका मजदूरों की परेशानी सुनकर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गुवा से संदीप की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और लोगों से सीधे रूबरू हुए. इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी और  ठेका मजदूरों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. 

मजदूरों की समस्या और पूर्व मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप

बैठक में गुवा सेल खदान में राकेश पांडे और मां सरला कंस्ट्रक्शन के तहत काम करने वाले ठेका मजदूरों ने अपनी परेशानी पूर्व मुख्यमंत्री को बताई. मजदूरों ने कहा कि उन्हें काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके घर चलाने में दिक्कत हो रही है. इस पर मधु कोड़ा ने तुरंत फोन पर अधिकारियों से बात की और हटाए गए मजदूरों को फिर से काम पर लेने को कहा. उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ गलत व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्या को पहले हल किया जाएगा. 

रोजगार को लेकर बैठक की घोषणा और स्थानीय युवाओं की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 5 मई को सेल के अंतर्गत काम करने वाली सभी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी. इस बैठक का मकसद यह है कि बाहर से आए मजदूरों की जगह गुवा क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को काम दिया जाए. उन्होंने कहा कि इससे इलाके में बेरोजगारी कम होगी. इस मौके पर भाजपा सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जय किशन गुप्ता, कैलाश दास, सुदीप दास, राजू चौबे, उदय सिंह, पीयूष साव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने मधु कोड़ा से क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. 

यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब

यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >