चक्रधरपुर. युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर मामला दर्ज

दुकान की मालकिन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

सोनुआ.

सोनुआ बाजार स्थित प्रशांत एजेंसी की दुकान में पिछले दिनों एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में सोनुआ थाना में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रशांत एजेंसी की मालकिन आरती प्रधान ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. आरती प्रधान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक चार-पांच युवक दुकान में घुसकर उनके भगिना निशांत प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके सिर में गंभीर चोट लगी है. इस मामले में चेतन महतो, नितेश महतो, प्रकाश कैवर्त, जितेंद्र प्रधान व प्रदुम्न रजक के खिलाफ सोनुआ थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >