डीपीएस ब्रांच कमेटी में सिकुर बने अध्यक्ष, दिनेश सचिव

डांगुवापोसी में स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की हुई बैठक

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

डांगुवापोसी में रविवार को स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई. इस दौरान यूनियन के जोनल एवं डिविजनल पदाधिकारियों की उपस्थिति में डीपीएस ब्रांच कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सिकुर बिरुली को शाखा अध्यक्ष, दिनेश कुमार को शाखा सचिव व अमृतेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. 13 सदस्यों के इस कमेटी में परेश्वर पूर्ति को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार राम को सहायक सचिव, मंजीत दास को सहायक सचिव व सदस्य में अमर बिरुआ, सोमनाथ मुखी, रितेश कुमार राव, मदन प्रधान, शिवनारायण चौधरी, डॉ रविन्द्र कुमार व शैलेन बालमुचू को शामिल किया गया. बैठक में यूनियन के जोनल अध्यक्ष उज्ज्वल बैक, डिविजनल सेक्रेटरी मुकेश चौधरी, डिविजनल असिस्टेंट सेक्रेटरी देवानंद प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए. नव गठित डीपीएस ब्रांच के साथियों ने यूनियन को मजबूत करने व सेक्रेट बैलेट इलेक्शन में तन-मन-धन से साथ देने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >