चाईबासा में झामुमो कार्यकर्ता पर फायरिंग, घायल, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक झामुमो कार्यकर्ता पर फायरिंग हुई. जिससे वह घायल हो गया है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

भागीरथ महतो, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति उर्फ मंत्री पर फायरिंग कर दी. इस घटना में वह घायल हो गया. गोली उसके सिर को छूकर निकल गयी जिससे वह लहूलुहान हो गया. फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आपसी विवाद की वजह से दिया घटना को अंजाम

झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का रहने वाला है. घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. इस बारे में जब अस्पताल में इलाजरत मुन्ना से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव से स्कूटी पर सवार होकर घर करलाजोड़ी जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बाजार के गरीब कॉलोनी स्थित तालाब के पास बाइक से दो युवक आए और उस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद वे दोनों गली की ओर से भाग निकल गये. घायल अवस्था में ही वह किसी तरह मुफस्सिल थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस की दी.

दोनों आरोपियों की हो चुकी है पहचान

पुलिस ने तुंरत उसकी स्थिति को देखकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल झामुमो कार्यकर्ता ने बताया कि उसने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है. उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल एक आरोपी का नाम मोहम्मद वसीम है. जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी का नाम वह नहीं जानता है. हालांकि उन्होंने बताया कि वह उसे पहचानता है. पशु तस्करी मामले में उन दोनों से पूर्व में विवाद हो चुका है. संभावना जतायी जा रही है कि इसी कारण से उन दोनों ने गोली चलायी. इधर इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जल्द से जल्द दोनों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

Also Read: चाईबासा का बायो केमिकल इंजीनियर डिजिटल मंच से आदिवासी समाज को कर रहा जागरूक, पढ़ें मुकेश की प्रेरणादायक कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >