भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के दो छात्रों ने बढ़ाया मान, झारखंड में हासिल किया प्रथम व तृतीय स्थान

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के दो छात्रों ने बढ़ाया मान, झारखंड में हासिल किया प्रथम व तृतीय स्थान

चक्रधरपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ, टाटानगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. जानकारी के अनुसार, सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन, करंजो के कक्षा 8 के छात्र अनीश महतो ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर चक्रधरपुर का नाम रोशन किया. वहीं विद्यालय के ही कक्षा 9 के छात्र सुशांत बारिक ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया. अनीश महतो के पिता भीष्म महतो तथा सुशांत बारिक के पिता मनमथ बारिक हैं. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन देशभर में किया गया था. पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के 35 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था. परीक्षा परिणाम में चक्रधरपुर के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. पुरस्कार प्राप्त करने वाले दोनों छात्रों को गायत्री परिवार के सदस्यों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. परीक्षा के सफल आयोजन में गायत्री प्रज्ञापीठ, चंद्री के मार्गदर्शन के साथ जिला समन्वयक चिरंजीवी प्रधान एवं प्रखंड समन्वयक दिनेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi mohanty

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >