शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं चक्रधरपुर की अनीता देवी

चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उपायुक्त ने दी बधाई।


चक्रधरपुर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत चक्रधरपुर की बूथ संख्या-195 की बीएलओ अनीता देवी ने निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है. वो ऐसा करने वाली पश्चिमी सिंहभूम जिले की पहली बीएलओ बन गयी हैं. उनका नाम राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की सूची में शामिल हो गया है.


उपायुक्त मनीष कुमार ने अनीता देवी और चक्रधरपुर की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी को बधाई दी. उपायुक्त ने कहा कि अनीता देवी का समर्पण जिले के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने घोषणा की कि जिले में सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया जायेगा.

उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए बीएलओ को छाता व बरसाती जैसे जरूरी संसाधन दिये गये हैं. आयोग के अनुसार 12 जुलाई तक प्रपत्र वितरण और 20 जुलाई तक डिजिटाइजेशन का लक्ष्य है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheen anwar

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >