आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को जल्द मिलेगा यूनिफॉर्म, सभी को मिलेगा दो-दो सेट

चक्रधरपुर में आंगनबाड़ी सेविका

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया यूनिफॉर्म सीडीपीओ कार्यालय पहुंच गया है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द सभी सेविका एवं सहायिकाओं के बीच यूनिफॉर्म का वितरण किया जाएगा. चक्रधरपुर में 298 आंगनबाड़ी केंद्र है.

प्रत्येक लाभुक को दिए जाएंगे दो-दो सेट यूनिफॉर्म

जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर सीडीपीओ कार्यालय में 1190 सेट यूनिफॉर्म प्राप्त हुआ है. इनमें 596 सेट आंगनबाड़ी सेविकाओं व 594 सेट सहायिकाओं के लिए हैं. प्रत्येक लाभुक को दो-दो सेट यूनिफॉर्म दिए जाएंगे. इसमें साड़ी, ब्लाउज व पेटीकोट शामिल रहेगा. यह यूनिफॉर्म गुजरात के सूरत स्थित संगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, चक्रधरपुर तक पहुंचाया गया है. कार्यालय स्तर पर यूनिफॉर्म की जांच, अभिलेख संधारण एवं अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास

गौरतलब है कि राज्य सरकार समय-समय पर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रही है. एक समान यूनिफॉर्म से न केवल उनकी अलग पहचान बनेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कार्यस्थल पर अनुशासन और पेशेवर छवि भी मजबूत होगी. इससे महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >