Chaibasa Weather: पश्चिमी सिंहभूम में गर्म दिन, रातें सर्द, खांसी, जुकाम, गले और सिरदर्द के मरीज बढ़े

Chaibasa Weather: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और जैंतगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है. लोग बीमार पड़ने लगे हैं. डॉक्टरों ने दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी है.

Chaibasa Weather: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ और आसपास के इलाके में ठंड बढ़ रही है. पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. चाईबासा का न्यूनतम पारा 1 डिग्री लुढ़ककर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम बदलने की वजह से लोगों में सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ने लगी है.

डॉक्टरों ने कहा- स्वास्थ्य का रखें ध्यान, लापरवाही न करें

दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ने लगे हैं. ऐसे में डॉक्टरों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत बताई है. कहा है कि जरा-सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं.

  • जैंतगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 और चाईबासा में 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • अलाव और कंबल की व्यवस्था करने की प्रशासन से हो रही मांग
  • सुबह 10 बजे तक इलाके में छाया रहता है कोहरा
  • रात में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी

जैंतगढ़ में सुबह 10 बजे तक कुहासा

जैंतगढ़ में सुबह 10 बजे तक ठंड का प्रकोप रहता है. शाम 4 बजे से अच्छी-खासी ठंड पड़ रही है. पश्चिमी सिंहभूम के जैंतगढ़ में अहले सुबह कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहता है. रात में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. बच्चे, बूढ़े और राहगीरों की भी परेशानी बढ़ गयी है. ठंड के कारण काम प्रभावित हो रहा है, सो अलग.

अलाव और कंबल का वितरण करने की मांग

मानवाधिकार कार्यकर्ता गुरु बक्श सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन को अविलंब सभी चौक-चौराहों, रैन बसेरा और फुटपाथ पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए. गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाना चाहिए.

अस्पतालों और निजी क्लिनिकों में बढ़ी मरीजों की भीड़

मौसम में आए बदलाव के बाद अस्पतालों और निजी क्लिनिक में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है. मरीजों में खांसी, जुकाम, गले में दर्द, सिर दर्द और शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या बढ़ गई है. चिकित्सकों ने कहा है कि बदले मौसम में दिनचर्या में बदलाव जरूरी है. ठंडे पानी और एयर कंडीशन से बचें. स्वच्छ और पौष्टिक भोजन करें. ठंडा पानी पीने से वायरल होने की आशंका ज्यादा होती है.

Also Read

Ranchi Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, दिन भर हो रहा ठंड का अहसास

Dhanbad Weather: धनबाद में कंपकपाने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >