चाईबासा के बाल सुधार गृह से फिर 2 किशोर दीवार फांदकर भागे

Chaibasa News: चाईबासा के बाल सुधार गृह से एक बार फिर 2 किशोर दीवार फांदकर भाग गये हैं. यह घटना 1 अप्रैल को हुई घटना के चार महीने बाद हुई है, जिसने सुधार गृह की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार किशोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सुधार गृह से बुधवार तड़के 2 किशोर कैदी पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अप्रैल में 21 किशोर कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर मेन गेट खोलकर फरार हो गये थे. यह घटना उस घटना के ठीक 4 महीने बाद हुई है. अप्रैल में हुई घटना के बाद एक बार फिर चाईबासा सुधार गृह से किशोर कैदियों के भागने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.

उपायुक्त बोले मामले की जांच की जा रही है

पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘हम सुरक्षा में संभावित चूक सहित हर पहलू की जांच कर रहे हैं. फरार किशोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया है.’ सुधार गृह के सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोर तड़के करीब 3 बजे पिछली दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहे.

Chaibasa News: फरार कैदियों की तलाश में अभियान जारी

पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और फरार कैदियों की तलाश में तलाशी अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि हम कैदियों के भागने की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. चूंकि, जांच अभी जारी है, इसलिए हम उस समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या जैसी विशिष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुधार गृह के सुरक्षा ढांचे में कमियां हुईं उजागर

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस ताजा घटना ने एक बार फिर सुधार गृह के सुरक्षा ढांचे में मौजूद गंभीर कमियों को उजागर किया है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक अप्रैल की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया था कि चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ायी जायेगी और सुरक्षा कड़ी की जायेगी. दुर्भाग्य से ऐसा प्रतीत होता है कि इन उपायों को लागू नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें

भाजपा झूठ और दुष्प्रचार की सबसे बड़ी फैक्ट्री, बोले झामुमो महासचिव विनोद पांडेय

सिमडेगा में फांसी पर लटकी मिली आदिवासी विधवा, बेटी ने जतायी हत्या की आशंका

SIR पर रार : सिमडेगा में 78% बढ़े मुस्लिम वोटर, बाबूलाल ने पेश किये आंकड़े, कांग्रेस-झामुमो-राजद पर बरसे

नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद आया फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह को किया बरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >