लगोरा गांव के पास जल्द बनेगा पुल : बीडीओ

लगोरा गांव के पास जल्द बनेगा पुल : बीडीओ

बीडीओ के आश्वासन के बाद मतदान के लिए राजी हुए ग्रामीण

बंदगांव.

प्रखंड के लगोरा गांव के ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर मंगलवार को बैठक की. इसमें गांव की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बीडीओ नम्रता जोशी, मुखिया रजनी पुष्पा हेंब्रोम भी शामिल हुईं. ग्रामीणों ने बीडीओ व मुखिया को गांव की समस्याओं से रूबरू कराया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि लगोरा गांव की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जायेगा. लगोरा गांव से गुजरने वाली नदी पर पुल निर्माण कराकर ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जायेगा. गांव में नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए टावर लगाने की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बीडीओ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मतदान करने का निर्णय लिया. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर लच्छुराम मुंडरी, विष्णु मुंडरी, गोनेस मुंडरी, डिलगु मुंडरी, अलब्रेट मुंडरी, बिरसा मुंडरी, रामसाय मुंडरी, नमन मुंडरी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >