रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूर्या नर्सिंग होम की ओर से सूर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 20 यूनिट रक्त महिलाओं द्वारा दान किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने सूर्या नर्सिंग होम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर एमपीएस स्कूल के निदेशक बलराज हिंदवार, एमएसएम स्कूल के निदेशक निपेंद्र महतो, सूर्या नर्सिंग कॉलेज के निदेशक गौरीशंकर महतो, पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, प्राचार्या मीनू मीनाक्षी, प्रबंधक नरसिंह महतो, डॉ विजय सिंह गगराई, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो, समाजसेवी करण महतो, दुर्जोधन महतो, बिनोद भागेरिया, प्रवीर प्रमाणिक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक खिरोध महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. शिविर में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही. अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज, दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता महिला अथवा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सूर्या नर्सिंग होम परिवार ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mohanty

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >