West Singhbhum News : आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक आज से

आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक आज से

दो जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्दप्रतिनिधि, चक्रधरपुरदपू रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 12 से 18 मई तक रॉलिंग ब्लॉक के कारण दो जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. दो जोड़ी मेमू ट्रेनों को यात्रियों के लिए आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट कर चलायी जायेगी, जबकि खड़गपुर व हटिया से आने वाली खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस व हटिया -खड़गपुर एक्सप्रेस को 2-2 घंटे रीशिड्यूल किया जायेगा. यह जानकारी चक्रधरपुर रेलमंडल ने दी है.

आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनें :

68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर 12 से 18 मई तक63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर 12,13,15,16, व 17 मई को शॉट टर्मिनेट होकर चलेगी.

2 घंटे खड़गपुर व हटिया से रीशिड्यूल होकर चलेंगी ये ट्रेनें :

18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 12,15 व 16 मई को, 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13,17 व 18 मई को.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >