नोवामुंडी से बिरसा कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

नोवामुंडी में बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 18 पंचायतों में जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती की तकनीक के बारे में जागरूक करेगा।

नोवामुंडी. \किसानों को कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से ‘बिरसा कृषि रथ’ को बीडीओ पप्पू रजक और विधायक प्रतिनिधि मनजीत प्रधान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह कृषि रथ अगले तीन दिनों तक प्रखंड की सभी 18 पंचायतों के गांवों का भ्रमण करेगा. रथ में लगी एलइडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, उन्नत बीज, कृषि अनुदान, पशुपालन और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा. बीडीओ ने किसानों से इस पहल का अधिकतम लाभ उठाने और आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि आय बढ़ाने की अपील की. नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय से ‘बिरसा कृषि रथ’ को प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और विधायक प्रतिनिधि मनजीत प्रधान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना है. यह कृषि रथ अगले तीन दिनों तक नोवामुंडी प्रखंड की सभी 18 पंचायतों के गांवों का भ्रमण करेगा. रथ में लगी एक बड़ी एलईडी टीवी के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, उन्नत बीजों, अनुदानों, पशुपालन और तकनीकी सहायता की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है. बीडीओ ने इसे सरकार और किसानों के बीच की एक मजबूत कड़ी बताया और किसानों से इसका पूरा लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने की अपील की. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृति धर महतो, एटीएम जयश्री, बीटीएम राज मोहम्मद, मुखिया मंगल गिलुवा, प्रखंड के सभी कर्मी, किसान मित्र तथा काफी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >