भगत सिंह चौक पर चला ड्रिंकिंग एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों में दिखी सतर्कता

भगत सिंह चौक पर चला ड्रिंकिंग एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों में दिखी सतर्कता

वाहनों की जांच करते पुलिस भगत सिंह चौक पर चला ड्रिंकिंग एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों में दिखी सतर्कता प्रतिनिधि, चक्रधरपुर चक्रधरपुर शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को भगत सिंह चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ड्रिंकिंग एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया.

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों के दस्तावेजों की जांच की तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए विशेष जांच की. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी.

उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है. अभियान के दौरान वाहन चालकों में जागरूकता और सतर्कता देखने को मिली. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mohanty

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >