चाईबासा : शौच को गयी महिला पर भालू का हमला, गंभीर

कुमारडुंगी में नदी किनारे शौच को गयी महिला पर भालू ने हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रतिनिधि, चाईबासा कुमारडुंगी थाना अंतर्गत ईटार (गाड़ासाई) स्थित नदी किनारे एक जंगली भालू ने महिला को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों ने घायल की पहचान ईटार गांव के गाड़ासाई टोला निवासी तिरसी सिरका (40) के रूप में की. भालू ने महिला के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ में नोच कर जख्म कर दिया है. घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बतायी जा रही है. परिजनों ने महिला को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि महिला सुबह शौच के बाद नदी की ओर से घर वापस लौट रही थी. उसी दौरान भालू से उसका आमना-सामना हो गया. जहां भालू के हमले के बाद महिला बेहोश होकर गिर गयी थी. जानकारी मिलने पर लोग घटना स्थल पहुंचे, तबतक में भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया था. लोगों ने उसे उठाकर घर लाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >