प्रतिनिधि, गुवा
बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. महज 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22 वर्ष), पिता मांगू लोहार, निवासी टंकीसाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है.
घटना के बारे में पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि 11 जुलाई की सुबह बाहर काम करने चली गई.वो दोपहर 2 बजे जब घर आई तो उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि वो मकान मालिक के घर उसके बच्चे साथ खेल रही थी. मकान मालिक का बच्चा खेलते खेलते सो गया तो मेरी बेटी वही टीवी देखने लगी. घर पर कोई और नहीं था. इसी बीच आरोपी आकाश लोहार आया और बेटी को जबरन पकड़ बालात्कार का प्रयास किया. बेटी ने जब बताया कि वो इसके बारे में मां को बता देगी तो आकाश बेटी को छोड़ वहां से भाग गया.
