बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की सीएसआर सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज

पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन ने बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की सीएसआर सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज की, ग्रामीणों को विकास की उम्मीद.

प्रतिनिधि, गुवा

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सारंडा क्षेत्र के बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गांवों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कार्यालय ने सेल मेघाहातुबुरु के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है. पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2023 में भी बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका. अब ग्रामसभा के प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन के साथ पुनः प्रस्ताव भेजा गया है.

यह प्रस्ताव मनोहरपुर प्रखंड की छोटानागरा पंचायत के माध्यम से प्रेषित किया गया है. जिला योजना शाखा के नोडल पदाधिकारी ने सेल प्रबंधन से एक सप्ताह के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. बहदा गांव के सीएसआर सूची में शामिल होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण जैसी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन की पहल पर सेल प्रबंधन शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandip K

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >