चक्रधरपुर में ऑटो पार्ट्स गोदाम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक स्थित साईं ऑटो पार्ट्स के गोदाम में चोरी की कोशिश। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी। व्यापारियों में दहशत।

चक्रधरपुर: शहर के भगत सिंह चौक के समीप स्थित साईं ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शनिवार रात चोरी का प्रयास किया गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फुटेज में चोर गोदाम में प्रवेश करते और चोरी की कोशिश करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे भी रिकॉर्ड हुए हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

व्यापारियों का कहना है कि शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने और बाजार क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >