उमवि पोकुवाबेड़ा के सभी 51 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में चक्रधरपुर के स्कूलों के परिणाम शत-प्रतिशत रहे.

चक्रधरपुर. जैक बोर्ड ने मंगलवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया. इसमें चक्रधरपुर के कई स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत है. शेष स्कूलों का परिणाम भी काफी बेहतर रहा है. मध्य विद्यालय आसनतलिया से 96 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें प्रोमोटेड 87, मार्जिनल 7 तथा 2 अनुपस्थित रहे. दंदासाई उर्दू मिडिल स्कूल से 17 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें सभी उत्तीर्ण रहे. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा से 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें 149 उत्तीर्ण तथा एक अनुत्तीर्ण रहा. ओडिया मवि चक्रधरपुर से 61 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 52 उत्तीर्ण रहे. उमवि पोकुवाबेड़ा के सभी 51 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे. उमवि बोड़दा से 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें 59 उत्तीर्ण तथा 6 अनुत्तीर्ण रहे. उर्दू मध्य विद्यालय सिमिदीरी के सभी 27 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं. इसी प्रकार अन्य विद्यालयों का परिणाम भी बेहतर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >