शिक्षक का घर सील, परिजनों से पूछताछ शुरू

सीकेपी. शिक्षक देवजीत हत्याकांड में अबतक नहीं मिला सुराग शिक्षक के परिवार व संबंधी शहर के एक लॉज में रह रहे हैं पड़ोसियों के साथ नहीं के बराबर मेल-जोल रखता था शिक्षक का परिवार चक्रधरपुर : करंजो स्थित सिद्धू-कान्हू शिक्षा निकेतन के शिक्षक देवजीत दत्ता के हत्यारों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही […]

सीकेपी. शिक्षक देवजीत हत्याकांड में अबतक नहीं मिला सुराग

शिक्षक के परिवार व संबंधी शहर के एक लॉज में रह रहे हैं
पड़ोसियों के साथ नहीं के बराबर मेल-जोल रखता था शिक्षक का परिवार
चक्रधरपुर : करंजो स्थित सिद्धू-कान्हू शिक्षा निकेतन के शिक्षक देवजीत दत्ता के हत्यारों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस को अबतक सुराग नहीं मिला है.
मालूम हो कि चक्रधरपुर झुमका मुहल्ला स्थित आवास में शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. दो जून को घटना की जानकारी मिली, जबकि तीन दिन हत्या हुई थी. पुलिस ने आवास सील कर दिया है. परिवार व अन्य किसी को घर में जाने से मना किया गया है. मृतक का परिवार शहर के लॉज में रह रहा है. हत्याकांड को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गरम है. आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि शिक्षक का परिवार पड़ोसियों के साथ नहीं के बराबर मेल-जोल रखते थे. शनिवार को दिन भर मृतक का घर बंद रहा. देवजीत के हत्या की खबर सुनने के बाद मृतक के मामा व अन्य संबंधी झुमका मुहल्ला पहुंचे.
हत्याकांड पर फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बोल रही है. थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि शिक्षक हत्याकांड का खुलासा जल्द हो जायेगा. घर की तलाशी ली गयी है. सगे-संबंधी व परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. उसके घर में कौन-कौन आता था. पता लगाया जायेगा. परिवार के सदस्यों ने कुछ नहीं बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >