नगर विकास समिति ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र,कहा
चक्रधरपुर : नगर विकास समिति ने चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर तत्काल पहल करने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को नौ सूत्री पत्र सौंपा. सौंपे गये पत्र में वार्डों में गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इसलिए प्रत्येक सभी वार्डों की सफाई ,मच्छर मारने की दवा का छिड़काव प्रत्येक सप्ताह कराया जाये.
साथ ही रानी तालाब व गुदड़ी बाजार को नगर परिषद में स्थानांतरित कर जीर्णोंद्धार करने, सोनुवा रोड में महात्मा गांधी विद्यालय के सामने से संजय नदी पुलिया तक पथ को नगर परिषद अपने अंतर्गत स्थानांतारित कर उसका निर्माण कराने, पोस्ट ऑफिस रोड व कपड़ा पट्टी के सड़क पर लग रहे बाजार को सड़क से हटाकार गुदड़ी बाजार के अंदर स्थापित करने की मांग की गयी है. पत्र सौंपने वालों में पवन शंकर पांडेय, ए चटर्जी, सचिदानंद प्रसाद, सुरेश, रंजन, महेंद्र रवानी आदि सामिल थे.
