गंदगी देख भड़के, बिना यूनिफॉर्म ड्यूटी कर रहे कर्मियों को चेताया

सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण चाईबासा : सदर अस्पताल चाईबासा की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवर ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर में जहां-तहां गंदगी देख भड़क गये. ड्रेसिंग रूम में बिना यूनिफॉर्म में कार्य करते स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगायी. […]

सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

चाईबासा : सदर अस्पताल चाईबासा की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवर ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर में जहां-तहां गंदगी देख भड़क गये. ड्रेसिंग रूम में बिना यूनिफॉर्म में कार्य करते स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगायी. उन्होंने चेताया कि दूसरी बार बिना यूनिफॉर्म के कार्य करते मिलने पर अस्पताल से बाहर कर दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को यूनिफार्म में रहना है, ताकि अस्पताल में आनेवाले मरीज
स्वास्थ्यकर्मी की पहचान कर सकें. सीएस ने ड्रेसिंग रूम की पूरी तरह साफ-सफाई रखने सहित सभी व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधक जीरेन कंडुलना व आउटसोर्सिंग से अस्पताल की सफाई करानेवाले मुंशी को सभी वार्डों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया. मौके पर जिला प्रभारी मलेरिया पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ हरिपाल सोनार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >