ट्रक से पटना साहिब जाता जत्था व स्वागत करते सिख समुदाय के लोग.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर दीप कल्याण मंडप के समीप बड़बिल से गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाश उत्सव में शामिल होने जा रहे 150 महिला पुरुष सिख समुदाय का जत्था का भव्य स्वागत हुआ. चक्रधरपुर सिख समुदाय के महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, रौनक आजमानी, रिकी सिंह, दीपक सिंह, संजय छाबड़ा व राजीव छाबड़ा ने सिख समुदाय के सदस्यों को जलपान कराया गया. इसके बाद सिख समुदाय का जत्था रांची की ओर रवाना हुआ.
