डीसी ने दिये आदेश. रात में होगा योजनाओं का निरीक्षण, वरीय प्रभारी अपने प्रखंड में करेंगे जांच
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 18 प्रखंडों में चल रही योजनाओं का निरीक्षण अब रात में भी होगा. प्रखंड के वरीय प्रभारी रात में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. वरीय अफसर यह देखेंगे कि अफसर या कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र वाले स्थान पर हैं या नहीं. योजनाओं में गड़बड़ी व अफसरों व कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने की रिपोर्ट वरीय प्रभारी साप्ताहिक बैठक में उपायुक्त को देंगे. मनरेगा में प्रगति करने की जिम्मेवारी भी वरीय अफसरों पर होगी.
वरीय प्रभारियों के प्रभार में हुआ फेरबदल
योजनाओं का निरीक्षण व जांच के लिए उपायुक्त ने वरीय प्रभारियों के प्रभार वाले प्रखंड में फेरबदल किया है. 14.7.2016 को अफसरों को विभिन्न प्रखंडों का प्रभार दिया गया था. अब कई अफसरों का तबादला हो गया है. इस कारण डीसी ने अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है.
इन अफसरों को मिला प्रखंडों का वरीय प्रभार
नाम पद प्रभार का प्रखंड
अमित कुमार निदेशक डीआरडीए चक्रधरपुर
सलन भुईया परियोजना निदेशक आइटीडीए खुंटपानी
दिव्यांशु कुमार झा एसडीओ चक्रधरपुर सोनुवा
जेजेबी तिर्की डीपीओ मनोहरपुर
विनय मनीष आर लकड़ा भूमि सुधार उप समाहर्ता सीकेपी(आनंदपुर)
नमन प्रियेश लकड़ा प्रशिक्षु आइएएस तांतनगर
इश्तियाक अहमद एसडीओ जगन्नाथपुर नोवामुंडी
सत्य प्रकाश डीपीआरओ टोंटो
जय किशोर प्रसाद एडीसी हाटगम्हरिया
दीपू कुमार एसडीओ झींकपानी
सुवर्ण बाड़ा डीडब्ल्यूओ गोइलकेरा
शिव कुमार राम डीएओ बंदगांव
संदीप बक्सी निदेशक, एनइपी मझगांव
अजय सिंह बड़ाईक डीएसडब्ल्यूओ कुमारडुंगी
दिनेश कुमार रंजन भूमि सुधार उप समाहर्ता मंझारी
सीपी कश्यप डीडीसी जगन्नाथपुर
प्रदीप चौबे डीइओ सदर
लाल मनोज नाथ साहदेव जिला सहकारिता पदाधिकारी गुदड़ी
