एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का टेंडर हुआ रद्द

डीडीसी ने संवेदक की जमानत राशि जब्त करने का आदेश दिया समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं होने से डीडीसी ने की कार्रवाई बीआरजीएफ निधि से हो रहा था आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जिला परिषद कर रहा था इन योजनाओं का क्रियान्वयन चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का काम समय […]

डीडीसी ने संवेदक की जमानत राशि जब्त करने का आदेश दिया

समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं होने से डीडीसी ने की कार्रवाई
बीआरजीएफ निधि से हो रहा था आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण
जिला परिषद कर रहा था इन योजनाओं का क्रियान्वयन
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का काम समय पर पूरा नहीं होने से इसका टेंडर बीच में रद्द कर दिया गया है. वहीं संवेदक के भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. डीडीसी ने संवेदकों की जमानत राशि जब्त करने का आदेश दिया है. इनमें बंदगांव में दो, मंझारी, आनंदपुर व हाटगम्हरिया में एक, चक्रधरपुर में पांच और सदर चाईबासा में दो आंगनबाड़ी केंद्रों को रद्द किया गया है. पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) से इन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो रहा था.
जिला परिषद से इन आंगनबाड़ी केंद्रों का क्रियान्वयन हो रहा था. अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों में छत ढ़लाई किये बिना फिनिशिंग व कई आंगनबाड़ी में लिनटन लेबल व कई आंगनबाड़ी केंद्रों में जलापूर्ति, विद्युत कार्य और शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. इन आंगनबाड़ी केंद्रों का टेंडर हुआ रद्द. बंदगांव प्रखंड में जानेुवा-2, डोमरडीहा, मंझारी प्रखंड में उकुमादकम-2, हाटगम्हरिया में बड़मपोखर, आनंदपुर में गुल्लू, चक्रधरपुर प्रखंड में घरमसाई, गोपालपुर, दुधकुन्डी, बुरूनलिता, रोलाडीह और सदर भाग-1 में टोंटो मुंडासाई, सदर भाग-1 में ही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >