को-ऑपरेटिव संयुक्त सचिव के दो पदों पर अमित व कार्तिक जीते

नोवामुंडी : टाटा-स्टील माइंस इंप्लाई को-ऑपरेटिव स्टोर लिमिटेड के संयुक्त सचिव के दो पदों पर हुए चुनाव में अरविंद सिंह 252 मत व कार्तिक बिरूवा ने 249 वोट मिले. गौरतलब है कि संयुक्त सचिव के दो पद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव लड़े. हारने वाले प्रत्याशियों में कृष्णा थापा-185, अमियो राय-182, अभिजीत जोरदार 61, अरुणा […]

नोवामुंडी : टाटा-स्टील माइंस इंप्लाई को-ऑपरेटिव स्टोर लिमिटेड के संयुक्त सचिव के दो पदों पर हुए चुनाव में अरविंद सिंह 252 मत व कार्तिक बिरूवा ने 249 वोट मिले. गौरतलब है कि संयुक्त सचिव के दो पद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव लड़े. हारने वाले प्रत्याशियों में कृष्णा थापा-185, अमियो राय-182, अभिजीत जोरदार 61, अरुणा अदख-78 व जय शिव शंकर सिंह को 92 मत पर संतोष करना पड़ा.

प्रबंधन समिति के पद पर चार सदस्य जीते
किशोर कुमार दास-434, रंजन कुमार राउत-418, किंकर चंद्र पान-355 व सोनाराम हेस्सा-331 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गये. हारने वालों मे राजॠषि राय व मो समीम का नाम शामिल है. विधि व्यवस्था व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआइडी एके सिन्हा, एएसआइ गणेश सिंह समेत पुलिस तैनात थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >