भाजपा कार्यकर्ता समेत चारों को छोड़ा

बंदगांव. महिलाओं ने कराईकेला थाना घेरा हुड़ांगदा लूटकांड बंदगांव : शुक्रवार को हुड़ांगदा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई 30 हजार रुपये की लूूट के मामले में हिरासत में लिए गये चार लाेगों को कराईकेला पुलिस ने शनिवार को छोड़ दिया. हिरासत में लिए गये लोगों में एक भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल था. इन […]

बंदगांव. महिलाओं ने कराईकेला थाना घेरा

हुड़ांगदा लूटकांड
बंदगांव : शुक्रवार को हुड़ांगदा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई 30 हजार रुपये की लूूट के मामले में हिरासत में लिए गये चार लाेगों को कराईकेला पुलिस ने शनिवार को छोड़ दिया. हिरासत में लिए गये लोगों में एक भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल था. इन सभी के आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं. इधर, हिरासत में लिए गये चारों लोगों को छोड़ने की मांग पर शनिवार की सुबह दर्जनों महिलाअों ने कराईकेला थाना का घेराव कर दिया. महिलाअों का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रही है. इस दौरान महिलाअों संग उनके बच्चे भी काफी देर तक थाने के बाहर खड़े रहे. इसके बाद
कराईकेला पुलिस ने चारों को छोड़ दिया. मामले पर एएसपी अमन कुमार ने कहा कि हुडांगदा लूटकांड में संदेह के आधार पर शुक्रवार को चार लोगाें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद शनिवार को छोड़ दिया गया. मालूम हो कि शुक्रवार को कराईकेला थाना अंतर्गत हुड़ांगदा में भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी से दिन दहाड़े अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर तीस हजार रुपये लूट लिए थे.
30 दिसंबर को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई थी 30 हजार की लूट
पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को लिया था हिरासत में
शनिवार को छोड़े गये सभी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >