नये साल में हाइटेक होगा पीजी विभाग, लगेंगे डिजिटल बोर्ड

कोल्हान विवि में हैं कुल 22 स्नातकोत्तर विभाग चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग को नये वर्ष 2017 के मई में डिजिटल बोर्ड से लैस कर दिया जायेगा. इसके बाद विभाग में पढ़ाई डिजिटल बोर्ड से होगी. विवि प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. विवि में विभिन्न विषयों के कुल […]

कोल्हान विवि में हैं कुल 22 स्नातकोत्तर विभाग
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग को नये वर्ष 2017 के मई में डिजिटल बोर्ड से लैस कर दिया जायेगा. इसके बाद विभाग में पढ़ाई डिजिटल बोर्ड से होगी. विवि प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. विवि में विभिन्न विषयों के कुल 22 पीजी विभाग हैं, जिसमें छात्रों की संख्या लगभग 1200 से अधिक है. फिलहाल क्लास रूम में वाइट बोर्ड का उपयोग किया जाता है.
कुलसचिव डॉ एससी दास ने कहा कि समय के साथ बदलाव को देखते हुए विवि प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है. नैक निरीक्षण में लगाने की थी योजना. विवि के निरीक्षण के लिए नैक टीम के आने से पहले ही पीजी विभाग में डिजिटल बोर्ड लगाने की योजना थी. लेकिन समय के कमी के कारण उस समय बोर्ड नहीं लग सका. जिसके वजह से व्हाइट बोर्ड से ही काम चलाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >