नक्सलियों ने पूर्व समर्थक को घर से बुलाया और मार डाला!

गुदड़ी. जोममाई में हत्या के बाद शव जंगल में फेंकने की आशंका सोनुवा : गुदड़ी थाना अंतर्गत कमरोड़ा पंचायत के जोमताई निवासी 35 वर्षीय सुका कल्याण लुगुन की हत्या की सूचना है. बताया जा रहा है कि कल्याण लुगुन पहले नक्सलियों का ही सहयोगी था. संगठन छोड़ने के कारण उसकी नक्सलियों ने पूर्व समर्थक… नक्सलियों […]

गुदड़ी. जोममाई में हत्या के बाद शव जंगल में फेंकने की आशंका

सोनुवा : गुदड़ी थाना अंतर्गत कमरोड़ा पंचायत के जोमताई निवासी 35 वर्षीय सुका कल्याण लुगुन की हत्या की सूचना है. बताया जा रहा है कि कल्याण लुगुन पहले नक्सलियों का ही सहयोगी था. संगठन छोड़ने के कारण उसकी
नक्सलियों ने पूर्व समर्थक…
नक्सलियों ने हत्या कर दी. पूर्व में माओवादी समर्थक रहे सुका कल्याण लुगुन पिछले दिनों क्रिसमस पर अपने गांव जोमताई आया था. उसके गांव में आने की सूचना पाकर नक्सलियों ने उसे घर से बुलाया और शनिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. नक्सलियों ने कल्याण के शव को गांव के दूर जंगल में फेंक दिया है. मृतक कल्याण लुगुन को पूर्व में माओवादी समर्थक होने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
जेल से छूटने के बाद वह काम करने क्षेत्र से कहीं बाहर चला गया था. वापस आकर वह सोनुवा में रह रहा था. पर्व के मौके पर वह अपने गांव लौटा था. इस संबंध में ग्रामीण भी कुछ कहने से कतरा रहे हैं. जिले के एसपी अनीश गुप्ता ने जानकारी नहीं होने की बातें कहीं. बताया जा रहा है कि पूर्व में मृतक कल्याण के भाई मसीह की भी हत्या नक्सलियों ने कर दी थी. हालांकि, पुलिस किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत करता है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी.
नक्सली संगठन छोड़कर रोजगार के लिए चला गया था बाहर
वापस लौटने के बाद सोनुवा में रह रहा था, पर्व के मौके पर गया था गांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >